logo

Ranchi : रन फॉर आजादी का अमृत महोत्सव मैराथन में रांची से रामगढ़ की दूरी दौड़कर पूरी करेंगे अकरम 

akram.jpg

रांचीः
सिटिजन्स फाउंडेशन ने स्वास्थ्य, आजीविका, टेक्नो प्रबंधन सहयोग और हिमायती के क्षेत्र में कार्य करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसके उपलक्ष्य में संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये सभी आयोजन समाज सेवा के लिए समर्पित होंगे। इसलिए संस्था द्वारा 15 अगस्त 2022 को रन फॉर आजादी का अमृत महोत्सव मैराथन का आयोजन प्रेस क्लब, रामगढ़ के सहयोग से किया जायेगा। 


रांची से रामगढ़ का सफर दौड़कर पूरा करेंगे 
इस आयोजन में अकरम अंसारी, जो कि एक मैराथन रनर है, रांची से रामगढ़, 51 किलोमीटर की दौड़ को पूरी करेंगे। वह इस दौड़ की शुरुआत सुबह 4.00 बजे करेंगे और रामगढ लगभग सुबह 10.00 पहुंचेंगे। इस दौड़ की शुरुआत सिटिजन्स फाउंडेशन द्वारा अकरम अंसारी को झंडा दिखाकर किया जायेगा। बता दें कि अकरम ने इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। अकरम अंसारी, मैराथन रनर अंतरष्ट्रीय साइकिलिस्ट और पर्वतारोही हैं। 


 6000 किमी साइकिल से सफर किया था 
साइकिलिस्ट के तौर पर अकरम अंसारी भारत से म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए सिंगापुर तक 6000 किलोमीटर तक की साइकिलिंग 49 दिन में पूरी की थी।  इस आयोजन को उन्होंने अल्पाधिकार बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा और ट्रांसजेंडर के आजीविका हेतू जागरुकता को फैलाने के उद्देश्य से किया था। इसके अलावा उन्होंने 400 किलोमीटर तक जयपुर रोड, ओडिशा होते हुए राँची, झारखण्ड तक का सफ दो दिन में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया था। उन्होंने 29.5 घंटे में 400 किलोमीट का सफ़र एकता को बढ़ावा देने के लिए किया था। इसी तरह कई लम्बे सफर को साइकिलिंग अंजाम दिया है।


30 से ज्यादा हाफ मैराथन पूरे किये 
मैराथन रनर के रूप में उन्होंने 40 किलोमीटर से लम्बी दूरी के लगभग 10 मैराथन पूरे किये हैं और 30 से भी ज्यादा हाफ मैराथन में दौड़ लगाई है।  पर्वतारोही के रूप में माउंट ब्लैक पीक की चढ़ाई अल्पाइन स्टाइल में की है। उन्होंने निमास से माउंटेनीरिंग का कोर्स किया है जिसमे उन्हें अल्फा रोड प्राप्त है। उन्होंने रूपकुंड ट्रैक भी किया है.