द फॉलोअप डेस्क
इन्फ्लूएंजा-ए वायरस के सब वैरिएंट HINI और H3N2 की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। इस बीमारी के बढ़ते मामले के बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को सभी जिले के उपायुक्त को एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें लिखा है कि देश के कई हिस्सों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (एसएआरआई ) के केस बढ़े हैं। इन मामलों की निगरानी करने के साथ-साथ इससे निपटने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

इन्फ्लूएंजा एक मौसमी बीमारी
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन रोग (एसएआरआई) देश के कुछ भागों में तेजी से फैला है। इनमें से अधिकांश मामले इन्फ्लूएंजा ए वायरस HINI, H3N2 आदि के कारण होते हैं। इन्फ्लूएंजा का तेजी से फैलना चिंता का विषय है। इन्फ्लूएंजा एक मौसमी बीमारी है। ऐसे में अधिक उम्र वाले लोग, अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग और गर्भवती महिलाएं ज्यादा अलर्ट रहे।

ये है गाइडलाइन
इन्फ्लूएंजा के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर।
मुंह और नाक को ढंकना, खांसने , छींकने वक्त रुमाल से नाक और मुंह को ढांके।
जहां-तहां थूकने से बचना।
हाथों की बार-बार साबुन और पानी से धोना।
हाथ नहीं मिलाना।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग।
भीड़ वाली जगहों में जाने से बचना।
आंखों और नाक को छूने से बचें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT