logo

बिहार : बेगूसराय गोलीकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार, एक तो रांची भागने के फिराक में था 

bihat.jpg

रांचीः 


बेगूसराय गोलीकांड में शामिल चारों गुंडों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो लड़कों को पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास से पकड़ा है। तो वहीं एक आरोपी रांची भागने के फिराक में था लेकिन जमुई के झाझा स्टेशन से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस आरोपी का नाम केशव कुमार है। वह झाझा से ट्रेन पकड़कर रांची भागने की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित, युवराज, केशव उर्फ़ नागा और अर्जुन के तौर पर हुई है। 


सभी आरोपी गिरफ्त में 
जब संदिग्धों की तस्वीर जारी कर दी गयी तो केशव के 3 साथी पकड़ लिये गये। वहीं पकड़े जाने के डर से वह रांची आ रहा था। लेकिन तीन जिलों की पुलिस इसका पीछा करते स्टेशन पहुंची और दबोच लिया। केशव को बेगूसराय पुलिस अपने साथ लेकर आई है। इस मामले का खुलासा आज शुक्रवार को पुलिस करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में दो आरोपितों को कोर्ट परिसर के नजदीक से पुलिस ने उठाया है।

 

11 लोगों को लगी गोली

दरअसल, मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुल 11 लोगों को गोली मारी गई, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। इस दौरान पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल था।