logo

झारखंड कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री आज जाएंगे दिल्ली

सोतगक2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में होगी। गुरुवार को वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान झारखंड के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। विधानसभा चुनाव में खरगे और राहुल गांधी ने झारखंड का लगातार दौरा किया था। मुलाकात के दौरान कांग्रेस आलाकमान को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नई सरकार गठित होने के बाद सभी विधायकों के साथ यह आलाकमान की पहली मुलाकात भी होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी रांची आए थे, लेकिन उस वक्त सभी विधायकों से मुलाकात नहीं हो पाई थी।