logo

ब्रेकिंग : कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे

meeting1.jpg

रांची:

झारखंड में सियासी तापमान इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। आज सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। यहां राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि शाम 4 बजे से  मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई है। कई विधायक इस बैठक में शामिल हुए।

शाम 7:00 बजे से UPA विधायक दल की बैठक

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कल ED कार्यलय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस और जेएमएम अलग अलग रणनीति बना रहे हैं। इसके बाद आज शाम 7:00 बजे से UPA विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। वहां से फाइनल नतीजा तय होगा कि कल विधायक क्या करेंगे। इसके अलावा जेएमएम के विधायक जेएमएम के कार्यकर्ता भी मैदान से आभार यात्रा निकालेंगे जो 24 जिले के कार्यकर्ता उसमें शिरकत करेंगे।