logo

Ranchi : किसी और जगह शिफ्ट होंगे मोरहाबादी के दुकानदार, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

morabadi.jpg

रांचीः

गुरुवार को मोरहाबादी में हुई गैंगवार की घटना के बाद निर्णय लिया गया है कि मोरहाबादी के सभी दुकानों को हटा दिया जाएगा। इस फैसले के बाद से सभी दुकानदारों के तरफ से विरोध लगातार जारी है। दुकानदारों को राहत मिल सकती है। रांची नगर निगम दुकानों को हटाने के बजाए मोरहाबादी मैदान में ही कहीं दूसरी जगह बसाने की योजना कर रहा है। दूसरी जगह कौन सी है इसपर आज फैसला किया जा सकता है। 


दुकानदारों से की गयी वार्ता 
धरने पर बैठे दुकानदारों को सोमवार शाम को नगर निगम के कार्यालय से बुलाया गया था, जहां उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। उन्होंने जानना चाहा कि दुकानदार क्या चाहते हैं। दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पहले की तरह दुकान खोलने दिया जाए। मोरहाबादी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर के पास निगम द्वारा मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। जैसे ही मार्केट बन जाएगा, हमलोग खुद ही उसमें जाकर शिफ्ट हो जाएंगे। दुकानदारों की बातों को सुनकर उप नगर आयुक्त ने कहा कि वे इस मामले में मंगलवार को निगम व जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से बात करेंगे। 

कई जनप्रतिनिध पहुंचे
सोमवार को धरनास्थल पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी पहुंचे थे, उन्होंने दुकानदारों के मांग का समर्थन किया। उन्होंने दुकानदारों को डीसी से मिलवाया। डीसी ने कहा कि दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होगा। दुकानदारों से मिलने पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय व प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल भी पहुंचे थे।