logo

कांके अंचल के रुदिया पंचायत मेंं 24.05 एकड़ वन भूमि का अवैध हस्तांतरण का आरोप

mandal3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजनीतिक दल से जुड़े वरिष्ठ नेता बनमाली मंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) को पत्र लिख कर कांके अंचल के रुदिया पंचायत में 24.05 एकड़ भूमि के अवैध हस्तांतरण का आरोप लगाया है। इसकी जांच की मांग की है। मंडल ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में अधिसूचित वन भूमि का बड़े पैमाने पर अवैध हस्तांतरण किया जा रहा है। रिकार्ड में वन भूमि की जमीन को खतियानी भूमि बना कर इसकी खरीद बिक्री की जा रही है। इसी क्रम में कांके अंचल के रुदिया पंचायत का मामला भी सामने आया है।

कांके अंचल के रूदिया पंचायत के खाता संख्या - 32, प्लॉट संख्या - 441, रकबा- 16.55 एकड़ और रूदिया पंचायत के ही प्लॉट खाता संख्या 32, प्लॉट संख्या 455, रकबा 7.50 एकड़ अधिसूचित वन भूमि को अवैध तरीके से किसी राहुल बुधिया के नाम हस्तांतरित कर दिया गया है। इतने बड़े विशुद्ध वन भूमि का ग़ैर क़ानूनी हस्तांतरण भी हो गया, 2025 में अंचल अधिकारी द्वारा जमाबंदी भी खोल दी गई, चहारदीवारी भी कर दिया गया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी नहीं हुई। इससे पहले मंडल ने रांची डीसी और ईडी को भी पत्र सौंप कर जांच तथा कार्रवाई की मांग की थी।

Tags - Jharkhand forest land illegal transfer investigation demanded ED DC HOFF Banmali Mandal Kanke Zone Rudiya Panchayat 24.05 acres