logo

रांची : केरेडारी में ग्रमीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर, विधायक अंबा ने कहा- बिजली की समस्या बिना संकोच बताएं 

amba3.jpg

केरेडारी:
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) ने केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को सौगात दी है। विधायक ने गरीकला पंचायत मे 200 kVA का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया है। ग्रामीणों ने विधायक को बीते दिन ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना दी थी। बिजली संकट से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही बच्चों को पठन-पाठन में करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी सबको ध्यान में रखते हुए अंबा प्रसाद ने तुरंत संज्ञान लिया और गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए विधायक अंबा प्रसाद का आभार व्यक्त किया।

  
बिजली की हो समस्या तो बिना संकोच के बताए-अंबा प्रसाद 
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी बिजली की समस्या होती है तो सीधे बिना किसी संकोच के बताएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके। ट्रांसफार्मर मिल जाने की खुशी में प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, मुखिया हितनारायण साव, अर्जुन राम, सुरेश साव, मनोज सिंह,चंदन गुप्ता, शंभू कुमार, अरविंद कुमार, बबलू कुमार,जागेश्वर महतो, सुनील कुमार,मंटू कुमार समेत समस्त ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।