logo

झमाझम बारिश के बीच कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं संग की धान रोपनी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

shilpi_dhaan_ropni.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरीं। अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपाने की सूचना पाकर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया। महिलाओं ने कहा कि वह उनके परिवार की एक सदस्य की तरह हैं। पहले भी वह धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रही हैं।  उन्हें  अपने साथ देख कर अच्छा लगता है। 
बता दें कि झारखंड में यह समय धान रोपनी का है। हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला-पुरुष की टोली धान रोपनी करते नजर आएंगे। झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती हैं। धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है। किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने की प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते हैं। 


 

Tags - latest jharkhand News Shilpi neha Tirkey news Shilpi neha tirkey news latest Dhan Ropni news Dhan Ropni news Dhan Ropni news Updates latest jharkhand News jharkhand Updates jharkhand updates jharkhand updates