logo

अमित मंडल ने राज्य सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, 1300 करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप

bjpamit1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक अमित मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 1300 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायक मंडल ने प्रेस वार्ता का इस घोटाले का आरोप लगाया। उनका दावा है कि उन पैसों का सही उपयोग नहीं किया गया और यह पूरी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान जब राज्य को आपदा राहत की जरूरत थी। ऐसे में 700 करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग में और 600 करोड़ रुपये कृषि विभाग में घोटाले के रूप में खर्च कर दिए गए। जिसका अब कोई हिसाब नहीं मिल रहा है।

राज्य सरकार कमेटी गठन कर कराये जांच 

अमित मंडल ने बताया कि यह राशि केंद्र सरकार की ओर से आपदा राहत के लिए भेजी गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने इसका बंदरबांट किया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 1300 करोड़ रुपये किस मद में और किन जिलों में दिए गए। 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के तहत यह राशि आवंटित की गई थी लेकिन अब यह पूरी राशि गायब हो गई है। मंडल ने राज्य सरकार से मांग की है कि 1300 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और जनता को बताया जाए कि यह पैसा कहां गया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार इस मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित करेगी और आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे पर जवाब देगी।

Tags - Amit Mandal raised questions on the state government scam of Rs 1300 crore amit mandal ex mla bjp bjp news jharkhand hindi news jharkhand