logo

बड़ी खबर : अमित शाह ने चाईबासा से भरा हुंकार, कहा- हेमंत भाई, झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी

shah_chaibasa.jpg

चाईबासा:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने चाईबासा में विजय संकल्प महारैली (Vijay Sankalp Maharally) का संबोधन किया। उनके शुरूआत में भारत माता की जय के नारे लगवाए। उसके बाद अपने संबोधन की शुरूआत की। अपने संबोधन की शुरूआत में ही जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा, सरकार बदलनी है या नहीं बदलनी है।


कोल्हान आंदोलनों का क्षेत्र
अमित शाह ने कहा कि कोल्हान आंदोलनों का क्षेत्र है। यहां के लोगों के लिए अधिकार का संघर्ष, अधिकार की मांग की लड़ाई बहुत पुरानी रही है। यह क्षेत्र हमेशा देश की आजादी के लिए समर्पित रहा है। 19 नवंबर 1837 में सिलेंसिया घाटी में 400 अंग्रेजों की टुकड़ी से पोटा हो के नेतृत्व में बड़ी लड़ाई लड़ी गयी थी। बाद में जनवरी 1938 में धोखे से अंग्रेजों ने आदिवासियों को पकड़ा और उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया। पोड़ा हो और पटवा हो को भी फांसी पर चढ़ा दिया गया। आज भी न केवल हो जनजाति के वीर हुता- त्माओं को कोल्हान, बल्कि गुजरात समेत पूरा देश उन्हें सम्मान के साथ याद करता है। कोल्हान की धरती इतनी समृद्ध है कि पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटायी जा सकती है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। रघुवर दास मुख्यमंत्री बने। उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा, रोड, विद्युत सब प्रकार के काम शुरू किये।मगर उसके बाद यहां एक ऐसी सरकार आयी, जिसने झारखंड को तबाह करके रख दिया।
रोजगार के नाम पर युवाओं को दिया धोखा
अमित शाह ने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया। खतियान नीति के नाम पर आदिवासी समाज को धोखा दिया। शिक्षा के नाम पर नौनिहालों को धोखा दिया। चाईबासा क्षेत्र की बंदोबस्ती 1964 में हुई। हो जनजाति के भाई-बहन कान खोलकर सुन लें। पूरी बंदोबस्ती 1964 में हुई। अब ये कहते हैं कि 1932 के खतियान के आधार पर ही नौकरी देंगे। तो चाईबासा वालों को नौकरी मिलेगी? उन्होंने कहा कि सिंहभूम से कमल भेज दीजिए। हम क्षेत्र का विकास करेंगे।


झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी
 उन्होंने आगे कहा कि नौकरी की संख्या बढ़ा दो। अगर ऐसा करने का दम नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो। हम यह काम करेंगे। आदिवासी, गैर-आदिवासी, पिछड़ा आदिवासी, ये क्या लगा रखा है? झारखंड को बर्बाद करने पर क्यों तुले हो? झारखंड केलोगों ने ही आपको मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद आपने पूरी की पूरी सरकार लुटेरों और दलालों के हाथ में दे दी। अवैध घुसपैठिये जनजातीय बच्चियों से जबरन शादी कर रहे हैं। उसके बाद उनकी जमीन ऐंठ रहे हैं। मैं आज चेतावनी देने आया हूं, हेमंत सोरेन सरकार को कि घुसपैठियों की इस हिमाकत को रोकिए। नहीं तो झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी। वोट बैंक की लालच जनजातियों के हित से बड़ी नहीं हो सकती। आपने तो आदिवासी होकर ये काम किया है।
पीएम मोदी के काम को गिनवाया
अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन जी चाईबासा की आवाजसुनिए। जब चुनाव के मैदान में आप आयेंगे, तब आपको पता चल जायेगा। पीएम मोदी ने फसल बीमा योजना 44 लाख, उज्ज्वला योजना 33 लाख, पीएम किसान योजना 27 लाख, 40 लाख शौचालय स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिया। बाबा की नगरी देवघर में एम्स का निर्माण शुरू किया। देवघर, जमशेदपुर, दुमका और बोकारो में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। इसके साथ-साथ टाटानगर के धालभूमगढ़ में भी एयरपोर्ट बन रहा है। पतरातू में पावर प्लांट का निर्माण किया। पलामू, हजारीबाग, दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये। मैंने लंबी सूची बतायी।


द्रौपदी मुर्मू को हमने बनाया राष्ट्रपति
इससे पहले एक भी आदिम जनजाति का कोई राष्ट्रपति नहीं बना था। हमने बहन द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर महामहिम द्रौपदी मुर्मू बना दिया। हमने उन्हें चुनकर भारत के संविधान में एक नया इतिहास लिखा है।

हेमंत सरकार पर साधा निशाना
हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत भाई, आपने क्या किया, एक बार जनता को उसके बारे में बतायेंगे। ऐसा न समझें कि उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने भ्रष्टाचार किया। आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दिया। जनजातीय महिलाओं की रक्षा की जगह अपनी वोट बैंक की राजनीति करना सुनिश्चित किया है। मैंने चाईबासा का मूड देखा है। मुझे पक्का भरोसा है कि 2024 में सिंहभूम सीट भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।