logo

कांग्रेस ने 60 साल में आदिवासियों के लिए क्या किया, केवल उनका वोट लिया हैः अमित शाह

AMOT.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
खूंटी पहुंच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या किया। 60 साल का कांग्रेस का हिसाब और 10 साल मोदीजी का विकास। मोदीजी का पलड़ा भारी है। मोदीजी ने 10 साल में अनसुलझे काम पूरे किए। खूंटी की पब्लिक बताए की अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं। कांगेस पार्टी और झामुमो 70 साल तक राम मंदिर का अटका रहा है। आपने मोदीजी को दूसरा मौका दिया। 5 साल में केस जीता। भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। जब प्राण प्रतिष्ठा हो गई तो राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया। लेकिन वो नहीं आये। जानते हैं क्यों नहीं आये क्योंकि वे अपने वोट से डरते हैं। उनका वोट बैंक घुसपैठ कर आदिवासियों की जमीन छीनने वाले लोग हैं। पूरे झारखंड में आदिवासी भाइयों और बहनों को पता चले या नहीं, सबसे बड़ा खतरा घुसपैठियों से हैं। आदिवासी गांव में बस्तियां बना रहे हैं। आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे हैं। इनको कोई रोक सकता है तो बीजेपी रोक सकती है। घुसपैठ रुकना चाहिए या नहीं। क्या कांग्रेस और झामुमो इसे रोक सकते हैं। डेमोग्राफी नहीं बदलना चाहते हैं तो पीएम के हाथ मजबूत कीजिए। 


झारखंड में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। खूंटी बताए कि कश्मीर हमारा है या नहीं। बिरसा मुंडा की भूमि 70 साल से धार 370 को कांग्रेस ने बचाकर रखा। पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाकर आंदोलन का उन्मूलन किया। ये लोग नक्सलवाद आतंकवाद खत्म नहीं कर सकते। आदिवासी कल्याण नहीं कर सकते। पिछड़ों और गरीबों को हक नहीं मिला। कांग्रेस 70 साल तक गरीबी हटाकर नारा देकर चुनाव जीतते रही लेकिन काम नही किया। 80 करोड़ गरीबों को हमारी सरकार राशन नहीं दे रही है। देशभर में मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगवाई। देश को कोरोना से सुरक्षित किी। राहुल गांधी ने इसे बीजेपी का वैक्सीन बनाया। राहुल गांधी की बात लोग नहीं सुनते। सबने लगवाई। राहुल गांधी ने बहना को लेकर चुपचाप जाकर टीका लगवाया। कोरोना जैसी महामारी में राहुल गांधी ने राजनीति की। उन्होंने गरीबों के घर में 12 करोड़ शौचालय बनाया। 4 करोड़ लोगों को घर दिया। 10 करोड़ लोगों के गैस कनेक्शन दिया। 14 करोड गरीबों को नल से जल दिया। इसका सबसे ज्यादा फायदा आदिवासी पिछड़ा समाज को हुआ। 


कांग्रेस पार्टी सालों तक गरीबों का वोट मांगती रही लेकिन कुछ नहीं किया। आज किसी भी गरीब को देश मे 5 लाख तक इलाज के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। ये मुफ्त में होगा। कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी के सांसद के घऱ से 350 करोड़ रुपये कैश मिला। यहां मौजूद किसी ने इतना पैसा देखा है। ये पैसा किसका था। ये पैसे आपके हैं। राहुल गांधी की पार्टी ने आपसे ये पैसा लूट लिया। 2 दिन पहले झारखंड के कांग्रेस के मंत्री के घर से 35 करोड़ रुपये और ज्वेलरी मिली। ये पैसा किसका है। झारखंड के आदिवासी पिछड़ा का पैसा है। पीएम जो भेजते हैं कांग्रेस और झामुमो के लोग खा जाते हैं। इनके राज में 1 हजार करोड़ का मनरेगा गोटाला हुआ। 300 करोड का जमीन घोटाला हुआ। 1 हजार करोड़ का खनन होटाला हुआ। 40 करोड़ का शराब गोटाल हुआ। फ्री राशन का पैसा लूटने के लिए कांग्रेस और झामुमो में रेस हुई। हम ये पैसा हजम नहीं होने देंगे। उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। हम लूट नहीं चलने देंगे। राहुल गांधी को जो विरोध करना हो करें। 


खूंटी में पेयजल की समस्या है। बीजेपी सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर इस समस्या पर काम किया। जो कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन सेट नहीं हुआ तो झामुमो नो योजना बंद कर दी। नल से जल योजना में खूंटी के हर घर में जल पहुंचाने का काम किया जायेगा। भारत माला पथ का निर्माण नहीं होने दिया। नल जल योजना को बाधित कर रहे है। रक्षा यूनिवर्सिटी का निर्माण भी रोका। पीएफआई पूरे देश में आतंकवाद फैलाता है। उसे झामुमो और कांग्रेस ने समर्थन दिया। रातों रात 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारकर पूरे कैडर को जेल में डाल दिया। आज मणिशंकर अय्यर धमकाते हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दीजिए। उनके पास एटम बम है। फारुख अब्दुल्ला कहते हैं कि पीओके की बात मत कीजिए। मैं कांगेस और इंडिया अलायंस को बताना चाहता हूं कि ये नहीं चलेगा। आज पाकिस्तान के लिए एटम बम की बात करते हैं। पीओके की बात नहीं करने की बात कहते हैं। 

Tags - Amit Shah Amati Shah Khunti Amit Shah Jharkhand visit Shah spoke on Naxalism Jharkhand Politics Jharkhand Khunti New