logo

चाईबासा : अमित शाह आज 2024 लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद, विजय संकल्प महारैली से भरेंगे हुंकार

amit_shah4.jpg

चाईबासा:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) झारखंड दौरे पर हैं। आज अमित शाह चाईबासा जाएंगे। वहां से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। चाईबासा में उनके सभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनके आने को लेकर सुरक्षा-चाक चौबंद के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा-लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। यहां से रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।


जानें क्या है उद्देश्य
भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के चाईबासा से शंखनाद करेगी। पार्टी ने 2019 के हार को भूलकर सिंहभूम सीट पर फिर से कमल खिलाने के लिए कमर कस ली है। पार्टी के थिंक टैंक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को चाईबासा के टाटा स्टील परिसर से विजय संकल्प महारैली में हुंकार भरेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले लक्षित संसदीय क्षेत्रों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को मजबूती देना।

NSG कमांडो सुरक्षा में तैनात

गृहमंत्री का अपने NSG कमांडो सुरक्षा में रहेंगे। इसके साथ ही दरोगा,इंस्पेक्टर, डीएसपी स्तर के करीब 250 पुलिस पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की बागडोर संभालेंगे। सुरक्षाबलों को कार्यक्रम के आसपास लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में सभी ऊंचे भवन मकान पर तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सड़क के किनारे कुछ कुछ दूरी पर सशस्त्र बल जवान तैनात रहेंगे। बता दें कि कार्यक्रम से 24 घंटे पहले गृह मंत्री के  NSG कमांडो कार्यक्रम स्थल की जांच कर अपने कब्जे में ले लिया है। चाईबासा शहरी क्षेत्र के कुछ सड़कों में ट्रैफिक रूट में भी परिवर्तन होगा।


देर शाम पहुंचे रांची
अमित शाह शुक्रवार रात 9.30 बजे रांची पहुंचे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही। रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से होटल रेडिशन के लिए रवाना हुए। रात्रि विश्राम उन्होंने रेडिसन ब्लू में किया। उनके आने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 3 आईपीएस, 6 डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावे 2000 पुलिस जवानों को तैनाती की गई थी। 


चर्चाओं का बाजार गर्म
इधर, अमित शाह की कार्यक्रम में प्रदेश के किसी भाजपा नेता के नहीं होने से भी चर्चा का बाजार गर्म रहा। लोगों का कहना है कि अमित शाह ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आपसी गुटबाजी व खींचतान को वो बर्दाश्त नहीं करेंगे।