logo

बजट सत्र : अमित यादव बोले, तमिलनाडु में झारखंडी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

amit_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं  विधानसभा में निर्दलीय विधायक अमित यादव ने तमिलनाडु में झारखंडी मजदूरों पर हमला मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे राज्य के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। वहां के मुख्यमंत्री ने भी 20 मार्च तक झारखंडी मजदूरों को चेन्नई खाली करने को कहा है। यह गलत है। अमित यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात कर के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।