logo

13 लाख 81 हज़ार बहनों के खातों में पहुंची मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि, सीएम हेमंत ने और क्या कहा 

cm242.jpg

हजारीबाग 

आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लाखों महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की गई।  इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हेमंत सोरेन ने जानकारी दी कि महान वीरों की भूमि उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हज़ारीबाग़, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो के 13 लाख 81 हज़ार बहनों के खातों में आज सम्मान राशि सीधे तौर पर पहुंचाई जा रही है। बता दें कि आज का कार्यक्रम हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में आयोजित किया गया था।  

सोरेन ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 6 महीने विलंब हुए इस योजना एवं सम्मान राशि आप तक पहुंचाने में। लेकिन पिछले 20 दिनों की रिकॉर्ड समय में हमने यह कामयाबी हासिल की। कहा कि आज की  इस मंगल बेला के लिए मैं झारखंड सरकार के सभी साथी कर्मी, विभिन्न बैंकों के सभी साथी कर्मी, CSC (प्रज्ञा केंद्रों) के साथी कर्मी, पंचायत, प्रखंड, ज़िलों के सभी सम्मानित जन प्रतिनिधि के साथ उत्तरी छोटा नागपुर की बहनों का आभार प्रकट करता हूं। सीएम ने बताया कि अब अगले माह से हर महीने के 15 तारीख़ को सम्मान राशि बहनों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जायेगी। 

सीएम हेमंत ने कहा कि ये राज्य गरीब है। इस राज्य में सामाजिक सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए थी। लेकिन राज्य अगल होने के बाद हमारे विपक्षियों ने जो सरकार चलाया उसमें सामाजिक सुरक्षा में ध्यान ना देकर व्यपारियों की सुरक्षा में लगे रहे। इस राज्य के किसानों का ऋण माफ करने का उनके पास पैसा नहीं था। बुढ़ा बुजुर्ग को पेंशन देने का पैसा नहीं था। यहां के महिलाओं को पेंशन देने के लिए पैसा नहीं था लेकिन अपने व्यापारियों का लाखों-करोड़ो माफ करने का पैसा इनके पास था। यहां के लोगों को ना राशन मिला, ना पैसा, ना रोजगार।  इन सब समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। 

Tags - Mainiya Samman Yojana sistersHemant soren State News