द फॉलोअप डेस्क
गुमला के गोकुल नगर में बबलू साहू के घर में एक 8 फीट का सांप घुस गया। इसके बाद घर के लोग काफी भयभीत हो गए। इसकी सूचना परिवार वालों द्वारा डीएफओ अहमद बिलाल अनवर को दी गई। इसके बाद डीएफओ ने वन विभाग की एक विशेष टीम को भेजकर सांप को सुरक्षित घर से पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
सांप काफी बड़ा होने के कारण परिवार के लोगों के साथ ही साथ आसपास के लोग भी भयभीत हो गए। वहीं, कई लोग सांप को देखने भी पहुंचने लगे। हालांकि लोगों की सक्रियता के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं घटी और वन विभाग की टीम ने सांप को सकुशल पकड़कर अपने साथ ले गई।
