logo

पूर्वी सिंहभूम : करंट लगने से गई गजराज की जान, ग्रामीणों ने कहा- भूख से हुई है मौत

hathi_died1.jpg

रांची:
पूर्वी सिंहभूम जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई है। घटना सोमवार रात 1 बजे की है। इस घटना ने वन विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। साथ ही यह भी पता चला है कि हाथी पिछले 3-4 दिनों से भूखा था और खाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। इस मामले की जानकारी क्षेत्र के रेंजर विमद कुमार को दे दी गई है। रेंजर घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कारवाई में जुट गए है।


भोजन की तलाश में भटक रहा था हाथी
ग्रामीणों ने बताया कि जादूगोड़ा व उसके आस–पास के क्षेत्र में बीते तीन दिनो से भोजन की तलाश में भटक रहे थे। इस दौरान विशाल हाथी की 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बीती रात 1 बजे की है। सुबह हमारी नजर हाथी पर पड़ी। ग्रामीणों ने आगे बताया कि हाथियों के भटकने की सूचना वन विभाग को दी थी पर इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

भागने के क्रम में हुआ हादसा
घटना को लेकर बताया गया कि हाथियों का झुंड बीते 3 दिनो से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन पंचायत अंतर्गत मेंचुआ, जाहिरा घूटू , भाटीन गांव के सामने डेरा जमाए हुए था। कल देर रात्रि जाहिरा घुटु में भ्रमण करते देखा गया जहां से ग्रामीणों ने फटाखे फोड कर भागने की कोशिश की। भागने के क्रम में उक्त हादसा हुआ। खेत के बीच से 11 हजार का बिजली तार के नीचे झूलने की वजह वह इसकी चपेट में आ गया। कुल सात की संख्या में हाथी कोवाली थाना क्षेत्र से पलायन कर इस क्षेत्र में बीते तीन दिनो से भ्रमण कर रहे थे। इस तीन दिनो में जादूगोड़ा प्रमंडल के वन विभाग कागजी कारवाई में जुटा रहा। अंत में हाथी की मौत हो गई।