logo

कांग्रेस नेता बितका बाउरी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने भुरकुंडा-रांची सड़क को किया जाम

ramgarh_road_jam.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के स्थानीय प्रतिनिधि वितका बाउरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बितका बाउरी की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। हत्या में विरोध में लोगों ने भुरकुंडा-रांची वाया पतरातू मेन रोड को जाम कर सड़क पर बैठ गए हैं। सड़क पर कई जगह टायर भी जलाए गए हैं। वहीं इधर जाम को लेकर पतरातू मेन रोड पर आवागमन पूरी तरीके से ठप हो गया है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई है। वहीं कोयला ट्रांसपोर्ट पूरी तरीके से ठप हो गया है। 


सौंदा बस्ती में सैप जवान तैनात
सड़क जाम की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी समेत पतरातू अंचल के विभिन्न थानों के पुलिस मौके पर पहुंची। जाम कर लोगों को पुलिस प्रशासन की ओर से समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हैं। लोगों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी पर ही जाम खत्म होगी। इधर वितका के हत्या के बाद सैप के जवानों की तैनाती सौंदा बस्ती इलाके में की गई है।


क्या है मामला
बता दें कि 25 फरवरी की शाम बितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के निकट बैठा हुआ था। एक बाइक पर पतरातू के तरफ से 3 अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने पहले विधायक प्रतिनिधि को एक गोली मारी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को  करीब 6 गोली मारी है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में भुरकुंडा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT