logo

झारखंड से अन्नपूर्णा और चंद्रप्रकाश आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, दोनों को आ गया फोन

annapurna_chandraprakesh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी 3.0 के संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए फोन पहुंच गए हैं। इनमें झारखंड से अन्नपूर्णा देवी और चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हैं। इन दोनों को भी फोन आ गया है। बता दें कि चंद्रप्रकाश चौधरी दूसरी बार गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं अन्नपूर्णा देवी को भी फोन आ चुका है। मोदी कैबिनेट के पिछले कार्यकाल में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था। उनके प्रदर्शन से मोदी सरकार खुश है और उन्हें प्रमोट कर सकती है।


चंद्रप्रकाश चौधरी को भी आया फोन

चंद्रप्रकाश चौधरी लगातार दूसरी बार गिरिडीह से सांसद चुने गये हैं। वह महतो कुड़मी समुदाय से आते हैं जिनकी गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला स्थित आसपास के इलाकों में बड़ी आबादी है। चंद्रप्रकाश चौधरी को मंत्रिपद दिए जाने से इस समुदाय को एक साथ साधा जा सकता है क्योंकि 5 महीने बाद ही झारखंड विधानसभा के चुनाव हैं और कुड़मी समुदाय इसमें निर्णायक भूमिका अदा करेगा। गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने लगातार 2 बार गिरिडीह सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा। चंद्रप्रकाश चौधरी को इसका इनाम मिला है। ये भी समझना होगा कि आजसू पार्टी झारखंड में बीजेपी की अहम सहयोगी है।


अन्नपूर्णा देवी का नाम भी रेस में 
राजनीतिक जानकारों की मानें तो कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की दो बड़ी वजह है, पहली यह कि पिछले कार्यकाल में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था। उनके प्रदर्शन से मोदी सरकार खुश है और उन्हें प्रमोट कर सकती है और कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसकी दूसरी बड़ी वजह यह है कि केंद्रीय कैबिनेट में महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य है इस अनिवार्यता को भी अन्नपूर्णा देवी पूरा कर रही है। वहीं इस रेस में गोड्डा से चौथी बार जीतकर आने वाले निशिकांत दुबे के नाम की भी चर्चा में है। निशिकांत तेज तर्रार नेता है, केंद्र में कई अहम मुद्दों को उठाते हैं और सुर्खियों में बने रहते हैं इसलिए निशिकांत एक प्रबल दावेदार माने जो रहे हैं।

Tags - Narendre ModiNarendre Modi newsAnnapurna devi Chandra Prakash Modi 3.0