द फॉलोअप डेस्क
रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी को ईडी ने समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस समन को लेकर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह झारखंड हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की है। जिसमें कहा है कि ED द्वारा उन्हें समन देकर पूछताछ के लिए बुलाए जाने की प्रक्रिया अनुचित है। हालांकि, फिलहाल उक्त याचिका पर अदालत में सुनवाई नहीं हुई है। बताते चलें कि सरकार गिराने की साजिश से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में ही जीरो FIR दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच ED कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT