logo

बीजेपी की मेनिफेस्टो कमेटी में अर्जुन मुंडा भी शामिल, राजनाथ सहित इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी 

arjun_mundaq3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने आज पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया है। मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें अर्जुन मुंडा का नाम भी शामिल है। मुंडा के अलावा कमेटी में बीजेपी प्रशासित राज्यों के चार मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नाम शामिल हैं।


 

अध्यक्ष बनाये गये राजनाथ सिंह 

बीजेपी कार्यालय की ओऱ से मिली जानकारी के मुताबिक मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि पीयूष गोयल सह संयोजक का काम संभालेंगे। कमेटी में और जिन नेताओं के नाम शामिल हैं, वे हैं किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी। इन सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कामकाज संभालने के लिए कहा गया है। 

ये रहे बीजेपी के स्टार प्रचारक 

आपको बता दें कि इसके साथ ही बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इसमें कुल 40 नेताओं के नाम हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावे सात केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन सबके अलावा बीजेपी शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्य प्रदेश में अलग-अलग प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते दिखाई देंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे नेता को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Electionsarjun mundaManifesto Committeemember