logo

शिबू सोरेन के नाम पर फ्लाईओवर के नामाकरण की मांग पर अर्जुन मुंडा ने जताई आपत्ति, कहा- यह मर्यादा के विपरीत

arjun_munda12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी रांची में आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर कई मांगें सामने आई थीं। झामुमो और कांग्रेस ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग की थी। इसी संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बयान देते हुए कहा कि दीशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत खराब है और वे उन्हें अस्पताल में देखकर भी आए हैं। उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। कुछ लोग इसके नामकरण को लेकर शिबू सोरेन के नाम की मांग कर रहे हैं, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें फ्लाईओवर का नाम किसी के भी नाम पर रखने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग करना गलत है।
उन्होंने कहा कि जब किसी संस्था या स्थान का नामकरण किया जाता है, तो उसे स्मरण करने के लिए किया जाता है। जीवित व्यक्ति के नाम पर इस तरह की मांग करना, ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी जीवित व्यक्ति के फोटो पर माला चढ़ाना।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग ऐसी मांग कर रहे हैं, उनका दिमाग खराब हो चुका है। संबंधित दलों को इस पर ध्यान देना चाहिए, विशेषकर उन व्यक्तियों को लेकर जिन्होंने झारखंड के लिए संघर्ष किया है। ऐसी मांग करने की बजाय शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करनी चाहिए। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस प्रकार के बयान देना और छिछोरापन करना बिल्कुल गलत है।


 

Tags - latest political News Political Updates latest political News jharkhand Politics Politics on ratu Road politics on Shibu Sorem latest news latest updates latest updates in Hindi Arjun monda on ratu road Arjun Munda on ratu Flyover Flyover ratu