logo

अर्जुन मुंडा ने BJP के आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी, कहा- झारखंड के शोषक ही बन बैठे हैं शासक 

AMUNDA.jpeg

रांची 

रांची में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह विस्तारित कार्यसमिति ऐतिहासिक है। जो झारखंड में परिवर्तन के संकल्प के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की सत्ता पर वैसे लोग बैठे हैं जिन्होंने वर्षो तक झारखंड को लूटा है। आंदोलन के साथ भद्दा मजाक किया। उन्होंने कहा कि इनकी नियत आज भी बदली नही है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में लुटेरे मस्त और उद्योग धंधे पस्त हैं। कहा कि  आज आदिवासी, दलित, महिला, युवा, पिछड़ा सभी वर्ग इस सरकार से परेशान है।

 

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने आज प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य की परिस्थितियां परिवर्तन की बाट जोह रही। एक तरफ तीसरी बार मोदी सरकार  से देश विकसित भारत के संकल्प को पूरा कराने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जुट गया है वहीं दूसरी ओर झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने केलिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के आह्वान के साथ खड़ी है। हमें जनता के बीच जाकर अपनी बात रखनी है। मुख्य सचेतक विधायक विरांची नारायण ने लोकसभा चुनाव परिणाम का  विस्तृत विश्लेषण किया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यसमिति के संकल्पों को लेकर हम गांव गांव जायेंगे।

वक्ताओं ने निर्णय लिया कि 1 अगस्त से 14 अगस्त तक महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ महिला मोर्चा सभी जिला केंद्रों पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी। युवा मोर्चा द्वारा प्रखंड, अनुमंडल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ तालाबंदी कार्यक्रम चल रहा। 230 अगस्त को रांची में एक लाख युवाओं का प्रदर्शन होगा। 1से 15 सितंबर घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। अगस्त और सितंबर महीनो में प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा जी का विधानसभा क्षेत्र में सांगठनिक प्रवास होंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जी का भी सांगठनिक प्रवास होना निर्धारित है। आज के कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने किया।


 

Tags - Arjun MundaexploitersBJPJharkhand News