logo

खूंटी में आज पर्चा भरेंगे अर्जुन मुंडा, बाबूलाल होंगे शामिल; रक्षा मंत्री की सभा होगी

सोो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। आज मंदिरों में दर्शन के बाद वह अपने नामांकन के लिए जायेंगे। अर्जुन मुंडा सुबह 11 बजे समाहरणालय में अपना नामांकन दर्ज करेंगे। इसके बाद कचहरी मैदान से पतरा मैदान तक रोड शो किया जायेगा। वहीं पतरा मैदान में सभा का आयोजन किया जायेगा। अर्जुन मुंडा के नामांकन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 


नामांकन करने से एक दिन पूर्व बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंच कर अपने मां शायरा मुंडा से आशीर्वाद लिया। शायरा मुंडा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है। अर्जुन मुंडा ने अपने माता जी का हाल चाल जाना। स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही बताया कि वह मंगलवार को खूंटी लोस क्षेत्र से नामांकन करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने मां का आशीर्वाद भी लिया। अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपने मां से आशीर्वाद लेते फोटो पोस्ट किया है। 


अर्जुन मुंडा ने लिखा है कि….
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लिखा कि मां प्रेरणा है, मां मेरी शक्ति है, मां मेरी ऊर्जा है, मां मेरी साहस है, हिम्मत है, ताक़त है. जब भी उससे मिलता हूँ, सारी थकान दूर हो जाती है। प्यार से पुचकार कर जब वो पूछती हैं दिनभर ज़्यादा काम था क्या ? थक तो नहीं गया, कुछ खाया अर्जुन ??? चाहे,आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर हों; अपनी संतान के लिए मां की ममता, उनका वात्सल्य, उनका नि:स्वार्थ प्रेम, उनके जज़्बात सदैव ममत्व से भरे होते हैं. पिछले कुछ समय से मां बीमार हैं, इसलिए इस बार वह रांची आवास नहीं आ पाईं.

Tags - Arjun Munda Arjun Munda News Arjun Munda Nomination Arjun Munda Khunti Khunti Lok Sabha Constituency