logo

जरूरी खबर : आर्मी अग्निवीर CEE की परीक्षा 13 नवंबर को, 5 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

agniveer1.jpg

रांची:

राज्य में सेना की तैयारी कर रहे युवा के लिए अच्छी खबर है। रैली मेडिकल पाया FIT और समीक्षा चिकित्सा FIT में चयानित उम्मीदवारों की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 13 नवंबर 2022 (रविवार) को ली जाएगी। बता दें कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर सीआईके/एसकेटी, अग्निवीर टीडीएन (10वीं और 8वीं) के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 13 नवंबर 2022 को हरिवंश तनभगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार में निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इस सेना भर्ती कार्यलय द्वारा जारी नोटिस में उम्मीदवारों के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। 

05 नवंबर को नए प्रवेश पत्र लेने का दिया गया निर्देश
नोटिस में उन उम्मीदवारों के लिए भी निर्देश दिया गया है कि जिन्होंने 05 सितंबर 2022 से 22 सितंबर 2022 तक चल रहे रैली मेडिकल पाया FIT और समीक्षा चिकित्सा FIT में चयानित उम्मीदवारों को गए थे। उनलोगों को नए प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए 05 नवंबर 2022 (शनिवार) को रांची स्थित सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि मोराबादी मैदान में किए गए अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर सीआईके/एसकेटी, अग्निवीर टीडीएन (10वीं और 8वीं) के सभी उम्मीदवार की रैली मेडिकल पाया FIT और समीक्षा चिकित्सा FIT की जांच कराई गई थी। सेना भर्ती कार्यलय की ओर से यह सूचना जारी की गई है।

86000 से अधिक युवाओं ने दिया था आवेदन
बता दें कि  झारखंड से अग्निवीर के लिए फिजिकल परीक्षण में शामिल होने के लिए 86000 से अधिक युवाओं ने आवेदन दिया था। ब्रिगेडियर ने कहा कि फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया गया था। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होगी, जिसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी किया जाएगा।