रांची:
राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में मकान मालिक ने किराएदार पर गोली चला दी। जिससे किराएदार घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। किराएदार का नाम हरिया लाल उर्फ बबलू बताया जा रहा है। वहीं मकान मालिक का नाम राजेश तिवारी है। जो सेना में जवान है। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

बहस के बाद मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार किरायेदार काम के सिलसिले में काफी रात को घर आता था। रविवार को भी देर रात घर लौटा। मकान मालिक ने उसे कहा कि अगर वह देर से आएगा तो दरवाजा नहीं खुलेगा। रात में उठकर दरवाजा खोलने में मुश्किल होती है। इसपर किराएदार ने उससे कहा कि इसकी एक अलग चाबी दे दो। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी जवान ने किराएदार पर लाइसेंस पिस्टल से दो गोली चला दी।