logo

पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

ranchi_doranda2.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
राजधानी रांची के डोंरंडा थाना अंतर्गत चूक्का टोली में एक पेड़ से लटका आर्मी का जवान का शव बरामद किया गया है। आर्मी जवान के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत आर्मी के जवान की पहचान मनोज सिंह के रूप में की गई। जो उत्तराखंड के रहने वाले थे। 


छुट्टी में घर जाने वाले थे मनोज 
पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मनोज सिंह उत्तराखंड के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी कैंप में थी। रांची में वह दीपाटोली में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक आर्मी जवान छुट्टी में अपने घर जाने वाले थें। वह शाम को  6 बजे आर्मी कैंप से बाहर निकले थे उनको रात 12 बजे ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन सुबह उनकी लाश बरामद हुई।