logo

सेना के जवान ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मारी गोली, दूसरा शूटर कौन; जानें डिटेल

ुदुो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक शूटर मकराना का रोहित राठौर है। जो मूलतः मकराना जूसरिया गांव का है। इसके खिलाफ वैशालीनगर थाने में पॉक्सो का मामला दर्ज है। दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला नितिन फौजी है। बड़ी बात यह है कि नितिन सेना में है। उसी ने सुखदेव सिंह के सिर में गोली मारी थी। नितिन को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। 


छुट्टी लेकर घर आया था नितिन 
जानकारी के अनुसार, आरोपी नितिन महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा जाट गांव का रहने वाला है। नितिन फौजी चार साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। ग्राम वासियों के अनुसार, वह अलवर में कार्यरत था और नवंबर में छुट्टी आया हुआ था। नीतिन के साथ 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले उसके दोस्त दीपक ने बताया कि नीतिन मेरा क्लासमेट था। वह पढ़ाई में काफी तेज था लेकिन वह आर्मी में जाना चाहता था। इसलिए वह तैयारी के लिए राजस्थान चला गया। दीपक ने बताया कि वह अभी अलवर में तैनात था। दीपक ने बताया कि नितिन का नेचर काफी अच्छा था। हत्या मामले में उसका नाम आना अचंभित कर रहा है। 


डीजीपी ने धैर्य बनाए रखने की अपील की 
वहीं डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि गोगामेड़ी की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने आमजन से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मिश्रा ने बताया कि हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी की गई है। घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर संभाग में भी बदमाशों के संपर्क को चिह्नित कर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने पड़ोसी राज्य हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से बात कर सहयोग के लिए कहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।