logo

आदिवासी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में हेहल CO के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

PUNISHMENT1.jpg

रांची 
आदिवासी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में हेहल के तत्कालीन CO सह कृषि विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। गौरतलब है कि आदिवासी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में डोरंडा इलाके में रहने वाले चंद्रभूषण सिंह सहित कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने लगभग चार एकड़ आदिवासी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री किसी संजय साहू नाम के व्यक्ति के नाम से करायी है। इस काम में हेहल के तत्कालीन अंचल अधिकारी ने आरोपियों का सहयोग किया था। मामले में 24 मई 2017 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तब से मामले की तफ्तीश कर रही थी। 

सीएम ने दिया था निलंबन का आदेश 

मामले के चर्चा आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इसे अपने संज्ञान में लिया था और सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की स्वीकृति दी थी। इसके साथ ही सीओ सिंह पर आय अधिक संपति का मामला भी दर्ज किया गया था। कार्रवाई आगे बढ़ने पर सीएम हेमंत ने सीओ सिंह को सस्पेंड करने का आदेश निर्गत किया था। इस मामले में रांची उपायुक्त ने सीओ सिंह को अपना पक्ष लिखित रूप से देने के लिए कहा था। लेकिन सीओ सिंह की दलीलों से उपायुक्त संतुष्ट नहीं हुए थे। सिंह के निलंबन आदेश पर इसके बाद कार्रवाई की गयी।