logo

Jharkhand : रांची में ASG आई हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, 31 जनवरी 2023 तक मिलेगा नि:शुल्क नेत्र परामर्श 

रांची में ASG आई हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, 31 जनवरी 2023 तक मिलेगा नि:शुल्क नेत्र परामर्श 

रांची: 
 उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत में कार्यरत देश की अग्रणी आंखों का अस्पताल ASG  आई हॉस्पिटल (ASG Eye Hospital) की एक शाखा रांची में शुरू की गई है। जिसका गुरुवार से आरंभ हुआ। रांची में यह हॉस्पिटल जेल मोड़, आदिवासी हॉस्टल के सामने शरू की गई है। झारखंड में ASG आई हॉस्पिटल की यह तीसरी शाखा (Third branch in Jharkhand) है। अस्पताल में मोतिया बिंद (फेको), लेसिक, पर्दा (रेटिना) ऑक्यूलोप्लास्टी, कोर्निया, स्किट (तिरछी आंख), पीडियाट्रीक ऑफ्थेलमोलोजी, न्यूरो ओपथेलमोलॉजी, आदी के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध है। विशेष बात यह है कि यह अस्पताल सप्ताह के सभी दिन यानी रविवार को भी कार्यरत रहेगी और इमरजेंसी आंखों की सेवाएं भी 24 घंटे प्रदान की जाएगी। 

 5 अनुभवी डॉक्टरों की टीम रहेगी कार्यरत
रांची में खुले ASG  आई हॉस्पिटल की शाखा में 5 अनुभवी और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम कार्यरत रहेगी। जिसमें रीजनल डायरेक्टर डॉ. नितेश सिंह, डॉ. जयंत कुमार, डॉ. स्मृति सावले, डॉ. सौम्या और डॉ. पल्लवी शामिल है। बता दें कि ASG ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल की समूचे देश में 13 राज्य और 21 शहरों में कुल 48 शाखाएं है। इनमें राजस्थान (8 शाखाएं), बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आसाम, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल है।


जानें ASG  आई हॉस्पिटल के बारे में
ASG  आई हॉस्पिटल AIMS दिल्ली के पूर्व सीनियर सर्जन अनुभवी डॉक्टरों द्वारा संचालित सुपर स्पेशालिटी आई हॉस्पिटल की श्रृंखला है। जिसकी स्थापना वर्ष 2005 में AIMS के अनुभवी डॉक्टर्स डॉ. अरुण सिंघवी और डॉ. शिल्पी गंग ने की थी। इसके बाद AIMS के अन्य स्नातकोत्तर डॉक्टर्स इस हॉस्पिटल के साथ जुड़ते गए और हॉस्पिटल तेज रफ्तार से श्रृंखला में परिवर्तित हो गई। AIMS (नई दिल्ली) स्तर की आई केयर समूचे देश में प्रदान कर रही है। ASG ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और ज्ञान की असमानता से परे होकर विश्व की श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सा सुविधा तथा उपचार पहुंचाया जा सके और इसके लिए वरिष्ठ तथा अनुभवी चिकित्सकों के एक संगठन का निर्माण किया।