रांची:
राजधानी की मेयर डॉ.आशा लकड़ा (Dr.Asha Lakra) ने छठ महापर्व की तैयारी को लेकर घाटों का निरीक्षण किया (inspected the piers)। इस दौरान वो कांके डैम, हटनिया तालाब, करमटोली तालाब, जेल तालाब, लाइन टैंक तालाब (चडरी), विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब),अरगोड़ा तालाब व बटन तालाब का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश (Many guidelines to officers and employees) दिए।

छठ घाटों पर लगाए जाएंगे रेड रिबन
मेयर ने कहा कि दुर्गा पूजा से ही रांची नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। दीपावली में शहरवासी शुद्धता के साथ मां लक्ष्मी का आह्वान करेंगे। दीपावली के बाद सभी छठ घाटों पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। जिन तालाबों व जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है वहां रांची नगर निगम की ओर से रेड रिबन लगाए जाएंगे, ताकि छठव्रती या श्रद्धालु तालाबों व जलाशयों के गहराई वाले क्षेत्र में न जाएं। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर संबंधित तालाबों व जलाशयों में एनडीआरएफ की टीम की भी व्यवस्था की जाएगी।
छठ घाट किए जाएंगे दुरुस्त
उन्होंने आगे बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 67 छठ घाट हैं। इसके अलावा कुछ अन्य छठ घाटों को भी सूची में जोड़ा गया है। छठ महापर्व से पूर्व सभी छठ घाट दुरुस्त कर दिए जाएंगे। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में कृतिम जलाशय बनाकर छठ महापर्व की तैयारी की जा रही है, वहां रांची नगर निगम के टैंकर से पानी उबलब्ध कराए जाएंगे।

ये लोग उपस्थित रहें
इस अवसर पर नगर आयुक्त शशि रंजन, उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, जोनल सुपरवाइजर शंकर, अनिल कुमार, प्रामाणिक, सुपरवाइजर, संबंधित वार्ड के पार्षद नकुल तिर्की, सुनील यादव, अरुण झा, फिरोज आलम, रांची नगर निगम के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश मुक्ता, मुनेश्वर साहू, अमित, कृष्णा इत्यादि उपस्थित थे।