गुमला:
फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप (FIFA U-17 Women's World Cup) की कप्तान अष्टम उरांव (Astam Oraon) और अन्य खिलाड़ी झारखंड लौट आई हैं। उनके आगमन पर DC सुशांत गौरव (DC Sushant Gaurav) ने अपने सभाकक्ष में खिलाड़ियों को सम्मान किया। इस मौके पर डीसी ने अष्टम उरांव को किशोरी समृद्धि योजना का ब्रांड एंबेसडर (Ashtam Oraon is the brand ambassador of Kishori Samridhi Yojana) बनाया है। प्रशासन की इस पहल से खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी की लहर है।

छात्राओं को भी शिक्षा के लिए करें प्रेरित
गुमला DC ने जिला में सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के बेहतर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रही अष्टम उरांव को योजना का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। उन्होंने उनसे अपेक्षा करते हुए कहा कि वह खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी उतनी ही गंभीरता से ध्यान दें। साथ ही जिले की अन्य छात्राओं को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने मौजूद खिलाड़ियों तथा उनके परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से दिवाली का उपहार भी प्रदान किया।
DC ने खिलाड़ियों का किया प्रेरित
इसके साथ ही DC सभागार में खिलाड़ियों के परिजनों को भी उपायुक्त ने गुलदस्ता देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उपायुक्त ने कहा कि गुमला की इन बेटियों ने ना केवल इस जिला का मान बढ़ाया है बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्हें इस पर गर्व है। साथ ही खिलाड़ियों को अपने अंदाज में उपायुक्त ने प्रेरित करते हुए कहा कि अभी सिर्फ शुरुआत है। इन लोगों को बहुत ऊंचाई तक जाना है। इसलिए इस उपलब्धि के तुरंत बाद नए सिरे से नई उपलब्धि के लिए मेहनत में जुट जाना चाहिए।

ये लोग रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, IAS आशीष गंगवार,कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार,खेल पदाधिकारी हेमलता बून, फुटबॉल कोच बीना केरकट्टा सहित शहर के कई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मौजूद रहे।