logo

एशियन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतने वाली लॉनबॉल विमेन टीम पहुंची रांची, हुआ जोरदार स्वागत

1087.jpg

द फॉलोअप डेस्क
21 से 26 फरवरी तक मलेशिया में संपन्न हुए 14वीं एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप में मलेशिया को 17-16 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर रांची लौटी विमेन टीम रांची लौटी। रांची लौटने पर खेल संघ के प्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों ने सरहनीय प्रर्दशन कर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। भारतीय टीम में कॉमन वेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की (डीएसओ रामगढ़), लवली चौबे (झारखंड पुलिस) विजेता टीम की सदस्या थी। वहीं, पुरूष वर्ग में सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, चंदन सिंह समेत विजेता खिलाड़ियों के सम्मानित करने के अवसर पर प्रभाकर वर्मा, पिंटू सिंह, राम प्रसाद, विकास, रिया, ईशा समेत अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी झारखंड संघ के संयुक्त सचिव रितेश झा ने दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT