logo

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा 2 दिवसीय दौरे पर कल आयेंगे रांची, इन सभाओं को करेंगे संबोधित 

SARMA.jpg

रांची 
असम के मुख्यमंत्री एवम् झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा 16 जुलाई यानी कल मंगलवार को झारखंड के 2 दिवसीय दौरे पर आयेंगे। सरमा कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। मिली खबर के मुताबिक सरमा 16 जुलाई को 10 बजे सेवा विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि सरमा रांची से सड़क मार्ग द्वारा तोरपा और फिर  खूंटी जायेंगे।

असम सीएम तोरपा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न में वे खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरमा 17 जुलाई को महानगर कार्यालय में रांची  विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Tags - Himanta Biswa SarmaAssam CMJharkhand News