logo

साहिबगंज : सहायक अध्यापक के आकस्मिक निधन के बाद आश्रितों का सहारा बने सहकर्मी, परिवार को दी आर्थिक मदद

123.jpg

साहिबगंज:
साहेबगंज जिला के बोरियो प्रखंड के सहायक अध्यापक विनय चौड़े का 6 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके मौत के बाद सहकर्मी मृतक के आश्रितों का सहारा बने। जानकारी के मुताबिक विनय कुमार चौड़े का ब्रेन हेमरेज की वजह से निधन हो गया। विनय चौड़े उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, खिजुरिया में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत थें। 

पत्नी और बूढ़ी मां हुई बेसहारा

दिवंगत शिक्षक विनय चौड़े अपने पीछे अपनी मां और पत्नी को छोड़ गए। घर की माली हालत अच्छी नहीं है। सरकार अथवा विभाग की ओर से सहायक अध्यापकों के लिए किसी भी प्रकार के मुआवजे अथवा बीमा का प्रावधान नहीं है। ऐसे में आश्रितों को भविष्य की चिंता सता रही थी। 

सहकर्मियों ने पहुंचाई आर्थिक मदद

ऐसे में झारखंड प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के सदस्यों ने निजी तौर पर धनराशि जुटाई और दिवंगत विनय चौड़े के परिजनों को सौंपा। इस दौरान संघ तथा विभाग के दर्जन भर लोगों ने दिवंगत शिक्षक विनय चौड़े के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात भी की। 

शोक–संतप्त परिवार को दी सांत्वना

गौरतलब है कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर साह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार, झारखंड  राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी, जिला कमेटी सदस्य मोहम्मद मुख्तार ,प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार, प्रखंड सचिव मनोज हरिजन ,मोहम्मद इनामुल, संदीप सौरभ , बीआरसी  कर्मी मोहम्मद मोतीउर, जेठा टुडू  , रिसोर्स शिक्षक रमेश चौधरी सुखदेव आदि ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही विभागीय कर्मियों तथा अन्य सहायक अध्यापकों से भी अपील की गई है कि वे अपने स्तर से परिवार की मदद करने में अपना योगदान दें।