logo

बुजुर्ग महिला-पुरुष के पास से एटीएस ने एक करोड़ का नशीला पदार्थ किया बरामद, तमिलनाडु के बाद झारखंड में पकड़ाया एम्फैटेमिन पाउडर

031.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नशा के कारोबारी नशीले पदार्थ की तस्करी करने के लिए तरह-तरह का हरबा इस्तेमाल करते हैं। वे इस कारोबार में नवयुवकों को ही नहीं बुजुर्गों को भी कुरियर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी बानगी गुरुवार को बरकाना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। झारखंड एटीएस ने जैसे ही कार्रवाई की तो किसी को एक बार में विश्वास ही नहीं हुआ कि 70 साल के पुरुष व 65 साल की महिला भी नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा एक 45 साल की महिला को भी एटीएस ने जीआरपी बरकाकाना की मदद से छापेमारी कर नशा कारोबार से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लगभग 1140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ाए नशीले पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

750 ग्राम एम्फैटेमिन पाउडर हुआ बरामद
गिरफ्तार लोगों के पास से एम्फैटेमिन पाउडर (कोकीन का विकल्प) 750 ग्राम, ब्राउन शुगर– 45 ग्राम लगभग, हेरोइन मिक्स क्रिस्टल लगभग 350 ग्राम एटीएस ने बरामद किया है इसके अलावा इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोन, दस हजार रुपया और यात्रा टिकट बरामद किया गया। वहीं, एम्फैटेमिन पाउडर  के बारे में कहा जा रहा है कि पहली बार इसे तमिलनाडु की पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद झारखंड एटीएस ने इस पाउडर को बरकाना रेलवे स्टेशन पर तीन तस्करों से बरामद किया है

इनकी हुई गिरफ्तारी
(1)  लालबाबू चौबे (71) जिला- बक्सर, बिहार
(2) मीरा चौधरी (45)  जिला- उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल
(3) पार्वती देवी (65)  जिला-  उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल