गढ़वा:
झाऱखंड के अलग-अलग जिले में बालू की तस्करी (sand smuggling) धड़ल्ले से चल रही है। अवैध बालू उठाव की सूचना मिलने पर SDO आलोक कुमार (Alok Kumar) और विशुनपुरा CO निधि राजवार (Nidhi Rajwar) जब जांच करने पहुंचे तो माफियाओं ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। सीओ और एसडीओ को कुचलकर मारने की कोशिश की गई। हालांकि उनकी यह प्रयास असफल रही। पुलिस ने सीओ के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर ड्राइवर अशोक साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
सीईओ निधि राजवार को रविवार देर रात अवैध बालू उठाव की जानकारी मिली थी। वह मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। जहां हाइवा चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। लेकिन सीओ के चालक की सूझबूझ के कारण वह बच गई। बालू तस्कर अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। सीओ ने करीब 16 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और उंटारी पहुंच गई। जहां दूसरी ओर एसडीओ आलोक सूचना पाकर पहले से ही मौजूद थे और वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। प्रशासन की गाड़ी को देखते हुए हाइवा ड्राइवर लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा। हाईवा को रोकने के लिए लगातार कोशिश की गई लेकिन वह सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद हाइवा चालक ने एसडीओ को भी कुचलने की कोशिश की। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद पीछा कर हाईवा गाड़ी चालक को एचपी पेट्रोल पंप के पास प्रशासन ने दबोच लिया। फिर उंटारी पुलिस थाने में सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीओ के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर अशोक साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इन जिले में होती है बालू की तस्करी
बालू मुख्य रूप से गढ़वा, पलामू, देवघर और रांची के घाट और नदियां से उठाया जाता है। पलामू रेंज के लातेहार, रांची रेंज में खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा है। हजारीबाग रेंज में हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और चतरा जिला, कोयला रेंज में धनबाद और बोकारो, कोल्हान रेंज में जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां और चाईबासा जिला के अलावा संताल परगना रेंज के देवघर, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा में बालू है। इन इलाके में अवैध तरीके से बालू का उठाव होता है।