logo

 बड़ी खबर : हटाए गए दीपक, झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बाबूलाल 

WhatsApp_Image_2023-07-04_at_3_33_12_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में सियासी हलचल के बीच बीजेपी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. झारखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा फेर बदल हुआ है. दरअसल दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आपको बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है. आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है. भाजपा किस प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की सत्ता में वापसी करेगी इसे भी ध्यान में रखकर बाबूलाल को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है.  


1990 में भाजपा संथाल परगना के संगठन मंत्री बनाए गए
बाबूलाल मरांडी का जन्म 11 जनवरी 1958 को झारखंड के सुदूरवर्ती ग्राम कोदाईबाँक में हुआ। जो गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में स्थित है। बाबूलाल ने 1982-83 में आप गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड में महतोधरान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का कार्य किए।  विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एवं आप संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। 1984 में विश्व हिंदू परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य प्रारंभ किए।  1989 में शिला पूजन के लिए संथाल परगना के प्रमुख बनाए गए। 1990 में भाजपा संथाल परगना के संगठन मंत्री बनाए गए। आप संयुक्त बिहार प्रदेश के मंत्री एवं वर्ष 1994 में वनांचल प्रदेश के अध्यक्ष बने।


2000 में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बने 
1998 में बाबूलाल शिबू सोरेन को हराकर लोकसभा पहुँचे थे। श्रद्धेय अटल के सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक किया।  1999 में रूपी सोरेन को हराकर लोकसभा पहुँचे। श्रद्धेय अटल के सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री के दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किए। 2000 में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बने एवं आपके नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ। 2001 में आप रामगढ़ विधानसभा के विधायक रहे।  2004-2014 तक आप कोडरमा लोकसभा के सदस्य रहे। वर्तमान में आप राजधनवार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हैं तथा भाजपा विधायक दल के नेता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N

Trending Now