logo

बाबूलाल मरांडी का आरोप, लालू यादव के करीबी के पास से 150 पेटी से अधिक नकली शराब बरामद

babulal_marandi6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राजद के पूर्व एमएलसी और लालू यादव के प्रिय सुबोध कुमार राय के कल रात रांची के ओरमांझी स्थित तरंगिनी बॉटलर्स से150 पेटी से अधिक नकली शराब बरामद किया गया है। बाबूलाल ने कहा है कि उत्पाद विभाग ने यह छापेमारी की है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि सुबोध कुमरा के पिक अप वैन में आलू की आड़ में नकली शराब झारखंड समेत बिहार भेजने का खेल चल रहा था। राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से ख़बरें और यह कार्रवाई मैनेज करने की कोशिश हो रही है। जाहिर है ऐसे लोगों को बचाने का महागठबंधन का एजेंडा ही सरकार चलाने की पहली शर्त है।