logo

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चांपई सोरेन ने की मुलाकात

mota_bhaii.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता हेतु आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चांपई सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे।
बता दें कि 9 जुलाई की रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे थे। अगले दिन, 10 जुलाई को उन्होंने 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक रेडिसन ब्लू होटल, रांची में आयोजित की गई थी। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुआ, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, मंत्री मुकेश महालिंग, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, और बिहार के दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और सम्राट चौधरी भी उपस्थित थे।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News babulal Marandi meet Amit Shah Champai Soren Meet Amit Shah latest news jharkhand Updates latest Jharkhand News