logo

बाबूलाल मरांडी ने की भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी के परिजनों से मुलाकात, कहा- पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खोया

िौैी3िे2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज दिवंगत भाजपा नेता स्व गुरविंदर सिंह सेठी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। 
बाबूलाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में प्रदेश भाजपा परिजनों के साथ खड़ी है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खोया है। बता दें कि बाबूलाल मरांडी के साथ मुलाकात करने वालों में योगेन्द्र प्रताप सिंह और अशोक शर्मा भी शामिल हैं।

Tags - Babulal Marandi BJP Leader Gurvinder Singh Sethi Death Jharkhand News