रांची:
झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भवनाथपुर के विधायक हेमेंद्र प्रताप देहाती (Hemendra Pratap Dehati) की शनिवार शाम रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। बाबूलाल मरांडी ने RIMS पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही भानू प्रताप (Bhanu Pratap) का ढ़ाढ़स भी बधाया। उनके साथ भाजपा विधायक शशिभूषण सिंह समेत कई बीजेपी नेता पहुंचे थे।

आत्मा को चिर शांति प्रदान करें ईश्वर
बाबूलाल ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा है कि हेमेंद्र जी का निधन हमसबों के लिए अत्यंत दुःखदायी है। दुःख की इस घड़ी में हम सब @ShahiPratap जी व उनके परिवार के साथ खड़े हैं। रिम्स जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर हेमेंद्र जी की आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
हेमेंद्र जी का निधन हमसबों के लिए अत्यंत दुःखदायी है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 7, 2023
दुःख की इस घड़ी में हम सब @ShahiPratap जी व उनके परिवार के साथ खड़े हैं, रिम्स जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर हेमेंद्र जी की आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/TM9yTBMNuv
30 दिनों से थे इलाजरत
बता दें कि करीब 30 दिनों से उनका इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। सांस लेने की तकलीफ,सांस की नली में संक्रमण और साथ ही यूरिन की समस्या हो रही थी। उनका मेडिसिन विभाग के डॉक्टर संजय सिंह के देखभाल में इलाज चल रहा था।
