द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने मुलाकात की और बीएसएल के प्रस्तावित विस्तारीकरण को शीघ्र प्रारंभ करने और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए गंभीर पहल करने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
कुमार अमित ने बाबूलाल मरांडी को बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने को लेकर पूरी जानकारी दी और बोकारो में जारी महाहस्ताक्षर अभियान से भी अवगत कराया। बाबूलाल मरांडी ने जारी इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर इस अभियान को समर्थन दिया और बोकारो सहित झारखंड के विकास को गति देने और यहां के युवाओं को रोज़गार का अवसर उपलब्ध कराने वाली इस प्रस्तावित परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु उच्च स्तरीय पहल करने की भी बात कही। कुमार अमित ने पोस्टकार्ड लिखकर इस अभियान का समर्थन करने के लिए बाबूलाल मरांडी का आभार भी जताया और आशा व्यक्त की कि बाबूलाल मरांडी की पहल से इस परियोजना पर छाए संकट के बादल अब अवश्य छटेंगे।
.jpeg)