logo

रांची : बाबूलाल मरांडी का सीएम पर निशाना, कहा- लूट,बेईमानी और रिश्वत लेकर सिर्फ़ अपने परिवार का भला किया 

babulal_marandi4.jpg

रांची:
झारखंड में सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने एक बार फिर सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सोरेन परिवार के हर आदमी को सांसद-विधायक पद इसलिए चाहिए कि वे घूस लेकर लोकतंत्र के मंदिर (विधानसभा और संसद) में गलत काम करें। उन्हें कानून से सुरक्षा मिल जाये। नरसिंह राव सरकार में घूस लेकर वोट देने वाले शिबू सोरेन ने कोर्ट में यह कह कर बचाव किया कि उन्होंने घूस तो लिया लेकिन संसद के अंदर गलत करने के लालच में, इसलिए कानून उन्हें राहत दे। ये सभी बातें बाबूलाल ने ट्वीटर पर ट्वीट के माध्यम से कही।


25 साल बाद बहू मांग रही सुप्रीम कोर्ट से राहत

बाबूलाल ने एक और ट्वीट करके लिखा कि 25 साल बाद एक बार फिर शिबू सोरेन की बहू सुप्रीम कोर्ट से राहत मांग रही हैं। जिसमें सीता सोरेन ने कहा है कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में वोट देने कि लिये जो रिश्वत ली उसे सदन के भीतर का “काम” मानकर क़ानून राहत दे। ऐसे रिश्वतख़ोर 108 दौलत बनाने वाले इस सोरेन परिवार से झारखंड के गरीब-आदिवासियों, मूल वालियों के भलाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जिसका एक मात्र काम लूट,बेईमानी और रिश्वत लेकर सिर्फ़ अपने परिवार के लिये बेसुमार ज़मीन-जायदाद,खान-खदान ख़रीदना है।


17 नवंबर को सीएम से ईडी कार्यलय में पूछताछ
बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन को 17 नवंबर यानि कल ईडी कार्यलय में पूछताछ के लिए जाना है। जिसे लेकर राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है। वहीं सत्ता पक्ष में आज सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है।