logo

रांची : संविदा कर्मी नैयर रिजवी पर घूस मांगने का आरोप, जांच के लिए बाबूलाल ने लिखा सीएम को पत्र

marandi.jpg

रांची:
प्रदूषण नियंत्रण पर्षद मुख्यालय (Pollution Control Board Headquarters) में संविदा पर कार्यरत कर्मी नैयर रिजवी द्वारा कार्य कराने के बदले घूस लेने के आरोप को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मारंडी(Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को पत्र लिखा है। कहा है कि संविदा कर्मी के खिलाफ जांच कराई जाए। साथ ही उसके संपत्ति की जांच निगरानी विभाग से कराने का भी आग्रह किया है।


संपत्ति की भी हो जांच
उन्होंने पत्र लिखा है कि संविदा पर कार्यरत कर्मी नैयर रिजवी पर्षद में CTE/CTO एवं HWM प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में मोटी रकम लिया करता है। जो लोग पैसा देने से इंकार करते है उनके CTE / CTO के लिए किए गए आवेदन अनावश्यक रूप से त्रुटि बताकर रद्द कर देते हैं। यहाँ तक कि उद्यमी को यह भी धमकी देते हैं कि "पैसा नहीं देने पर फाईल पर ऐसा नोटिंग कर देंगे कि कार्यालय का चक्कर लगाते रह जायेंगे, काम नहीं होगा।" आपसे आग्रह होगा कि उक्त संविदा कर्मी पर लगे आरोप की जाँच कराकर कार्रवाई की जाये। साथ ही निगरानी विभाग द्वारा संविदा कर्मी की अर्जित संपत्ति की भी जांच हो।