logo

बच्चू यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत, लेकिन जेल में ही रहेंगे

bachu_yadav2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी बच्चू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को हाईकोर्ट में बच्चू यादव की जमानत याचिका की सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया है। बीते दिनों दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद हाईकोर्ट ने बच्चू यादव की बेल पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। लेकिन इसमें एक पेंच है। जमानत मिलने के बाद भी बच्चू यादव जेल में ही रहेंगे।


साहिबगंज मुफस्सिल थाना में दर्ज था केस
जानकारी हो कि बच्चू पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी चल रहा है। इस मामले में वो जेल में बंद हैं।  हाईकोर्ट ने बच्चू यादव को जमानत साहेबगंज के मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 91 दर्ज केस में दी है। बता दें कि इस मामले को लेकर साहिबगंज मुफस्सिल थाना में बच्चू यादव और अन्य के खिलाफ कांड संख्या 91/2021 दिया गया था।  कुख्यात अपराधी प्रकाश चंद्र यादव के बेटे अंकुश राज के ऑफिस से धमकी दिया था। अंकुश राज के स्टाफ रोहित की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया कि बच्चू यादव एवं उनके सहयोगियों ने अंकुश राज को ऑफिस से धमकी देकर 1 लाख 37 हजार छीन लिए थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT