logo

रांची : बच्चू यादव की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने जवाब दाखिल करने का मांगा समय

bachu_yadav1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) में आज बच्चू यादव (Bachu Yadav) की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई है। इस मामले में कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। इसे लेकर मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को निर्धारित किया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान बच्चू यादव की ओर से कहा गया है कि जिस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है वह उसमें शामिल नहीं थे। बरहरवा थाने में दर्ज कांड संख्या 85/2020 में इनका नाम नहीं है। इनके खिलाफ जितने भी केस है उसमे उन्हें जमानत मिल गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बच्चू यादव की जमानत अर्जी ईडी कोर्ट पूर्व में खारिज कर चुकी थी। बता दें कि बच्चू यादव की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार ने  जमानत याचिका फाईल की है।

साहिबगंज में जहाज को ईडी ने किया जब्त
बता दें कि बच्चू यादव को ईडी ने पहले रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद 11 अगस्त 2022 को उसे न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया था। ईडी की ओर से बच्चू यादव, प्रेम प्रकाश सहित तीन के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम ने पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव को 4 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के पूर्व पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को ईडी की टीम ने दो बार समन जारी किया था। लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद भी ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था। ईडी की टीम ने पहले ही साहिबगंज में उसके जहाज को जब्त कर लिया है।