धनबाद:
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वर्दी फाड़ने और अभियुक्त को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के आरोप लगा था। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा था। सरेंडर करने के बाद विधायक को जेल भेजा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक ढुल्लू महतो अपने समर्थकों के साथ निजी वाहन से धनबाद कोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्होंने आत्मसमर्पण किया।

बीमारी का बनाया था बहाना
जेल जाने के क्रम में मीडिया के सवाल पर विधायक ने कहा मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। बता दें कि कल से विधायक के कोर्ट में सरेंडर की बात कहीं जा रही थी। बीते रात वो उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि सरेंडर करने को लेकर उन्होंने बीमारी का भी बहाना बनाया था। उन्होंने कहा था कि मैं पेट के बीमारी से ग्रसित हूं। कल से ही मेरा इलाज दूसरे जगह चल रहा है। आखिरकार आज विधायक ने कोर्ट आकर सरेंडर कर लिया है।