द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे तक लगभग 15.19 % मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग किया है। इस उपचुनाव में यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने वोट डाल दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यहां कि जनता मुझे जरूर जिताएगी। उन्होंने कहा कि यहां की आम और गरीब जनता गांव के बेटे को वोट करके जरूर जिताएगी। इस चुनाव से ममता देवी को न्याय जरूर मिलेगा। मैं पूर्ण रूप से कह सकता हूं कि हम ही जीतेंगे। हालांकि यह तो जनता तय करती है लेकिन उनका जो रूझान है और बुद्धिजीवों का जो रूझान है उसके अनुसार वो लोग मेरा समर्थन करेंगे । इस वक्त हमारी सरकार भी है तो जनता जरूर चाहेगी कि वह सरकार के लिए वोट करे ताकि उन तक सरकार का काम पहुंच सके।

महिलाओं के बनाए गए पिंक बूथ
महिलाओं के बीच भी वोट डालने को लेकर काफी उत्साह है। इस उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग के मद्देनजर जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। यहां उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्पडेस्क भी बनाया गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि शाम 5 बजे तक लोग मतदान कर सकते हैं। वहीं वोटों की गिनती 2 मार्च के होनी है।

405 मतदान केंद्र बनाए गए
रामगढ़ उपचुनाव के लिए 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह मतदान केंद्र 233 भवनों में है। रामगढ़ प्रखंड में 118 मतदान केंद्र है। दुलमी प्रखंड में 64 मतदान केंद्र है। चितरपुर प्रखंड में 70 मतदान केंद्र है और गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस उपचुनाव के लिए प्रशासन ने 55 सेक्टर और 10 कलस्टर बनाए हैं। मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कार दी गई है। आंकड़ों के अनुसार इस उपचुनाव में 1 लाख 73 हजार 550 पुरुष और 1 लाख 62 हजार 184 महिला मतदान करेंगी। वहीं इस चुनाव में 318 सर्विस वोटर हैं। जिसमें 311 पुरुष और 7 महिला मतदाता है। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 80 प्लस वोटर के संख्या 4276 है। वहीं निशक्त मतदाताओं की संख्या 6325 है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT