logo

रांची : बलेन दी लुइ का उद्घाटन कल, स्टूडेंट्स को मिलेगी आर्थिक मदद

874.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी के लालपुर स्थित मॉल दी कोर के पांचवें तल्ले में बलेन दी लुइ सेलिब्रिटी सालोन का ब्यूटी अकादमी का उद्घाटन 20 जनवरी को होगा। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश होंगे। वहीं, कई आईएएस व आईपीएस अफसरों के भी आने की उम्मीद संस्थान ने जताई है। संस्थान की ओर से बताया गया है कि इस  ब्यूटी अकादमी से स्टूडेंट्स लाभांवित होंगे। मतलब उन्हें भविष्य में इस कंपनी में भी रोजगार होगा। साथ ही अगर कोई खुद का अपना सैलून खोल कर स्वाबलंबी बनना चाहें तो उनकी भी मदद संस्थान की ओर से होगी। भविष्य में यहां से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बलेन दी लुइ ब्रांड की सैलून की फ्रेंचाइजी खोलने में आर्थिक व सामाजिक रूप से मदद की जाएगी। इससे लोग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर रहेंगे। वहीं, अकादमी से पास हुए बच्चे अंतरराष्ट्रीय वैद्य डिग्री एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अमित अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया एफआईआर, हुई छापेमारी